eating raw cranberries benefits

क्रैनबेरी अर्थात करोंदा। करोंदा बहुत छोटा सा फल होता है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और साथ ही सेहत के लिए वरदान। देखने में ये गहरा गुलाबी होता है। इसके स्वाद और गुणों के चलते इसे ड्रिंक्स, सौस के रूप में प्रयोग किया जाता है। आजकल मार्किट में ड्राई कैनबेरी भी मिल रहे है। इसमें एंटीओक्सिडेंट और बहुत सारे पोषक तत्व होते है जिस वजह से इसे सुपरफ़ूड कहा जाता है। आज इस पोस्ट में हम आपको Benefits of Cranberry बताने वाले है जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे, इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।

करोंदे के फायदे | Benefits of Cranberry

 cranberries nutrition

  • मूत्र संक्रमण रोगियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for urinary infection patients)

जिन्हें मूत्र संक्रमण हो जाता है उनके लिए क्रैनबेरी / करोंदा बहुत फायदा करता है। रिसर्च के अनुसार करोंदे में प्रोएथोकेनिडिन नामक तत्व होता है जो उन बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है जो मूत्र मार्ग की दीवारों पर होते है।

  • हृदय को तंदुरुस्त रखने में फायदेमंद

रिसर्च के अनुसार करोंदे या इसके रस के सेवन से व्यक्ति में अच्छा कोलेस्ट्रोल बना रहा है। अच्छा कोलेस्ट्रोल अर्थात एचडीएल कोलेस्ट्रोल। इसमें पोलीफेनॉल्स का तत्व होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखता है और व्यक्ति हार्ट अटैक के खतरे से बचा रहता है। गर्मी के मौसम में इसे नियमित रूप से खाया जाए तो व्यक्ति दिल से सम्बंधित बीमारियों से बचा रहता है।

    • कैंसर को ठीक करने में मददगार 

       

 कुछ अनुसन्धानकर्ताओं के अनुसार क्रैनबेरी ट्यूमर के बढने की गति को कम करने में मदद कर सकता है। उनके अनुसार करोंदा कोलन कैंसर, अंडाशय कैंसर, स्तन कैंसर और लीवर कैंसर के इलाज में भी मददगार होता है।

  • दांतों के लिए फायदेमंद

करोंदे का सेवन न सिर्फ दांतों बल्कि मसुडो से सम्बंधित रोगों से बचने और इसे रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोएंथोसायनिडिन तत्व दांतों से कीटाणुओ और जीवाणुओं को दूर रखता है। अगर कच्चे करोंदो की चटनी बनाकर खाई जाए तो दांतों के दर्द में आराम आता है और मसूडो में हुई सूजन कम होने लगती है।

  • याददाश्त के लिए फायदेमंद (Beneficial for memory)

जिन्हें अपनी याददाश्त बढानी हो उन्हें करोंदे का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटीओक्सिडेंट होते है जो दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

  • मोटापा कम करने में मदद (Help reduce obesity)

करोंदे में फैट को कम करने का गुण होता है। इसमें फाइबर होता है जिस वजह से इसके सेवन के बाद बहुत देर तक व्यक्ति को भूख नही लगती और व्यक्ति को उसका पेट भरा हुआ सा महसूस होता है।

  • त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद (Help to keep skin healthy)

करोंदे में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का गुण होता है। एक बाउल में 1/4 टेबल स्पून क्रैनबेरी तेल, 2 टेबल स्पून सूखे करोंदे और 1/4 कप शहद डाले और अच्छे से मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और 10 मिनट बाद धो ले। इससे आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा और वो सॉफ्ट हो जाएगी। अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो व्यक्ति के चेहरे से झुरियां कम होने लगती है।

  • इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रोंग करने में मदद (Help strengthen immunity system)

करोंदो के नियमित सेवन से इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रोंग होता है और व्यक्ति बीमारियों से बचे रहते है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्युनिटी स्ट्रोंग बनाने में मदद करता है।

  • कब्ज की परेशानी में आराम (Relieve discomfort of constipation)

कच्चे करोंदो की सब्जी बनाकर खाने से कब्ज की परेशानी में राहत मिलती है।

  • बुखार में राहत (Help to Fever relief)

जिनको बुखार हो अगर वो करोंदे के पत्तो का क्वाथ पिए तो उन्हें आराम मिल सकता है।

  • सूखी खांसी में आराम (Relieve dry cough)

जिनको सूखी खांसी हो गयी हो उन्हें 1 टेबल स्पून शहद में 1 टेबल स्पून करोंदे का रस मिलाकर पीना चाहिए, आराम आएगा।

  • बिवाइयाँ ठीक करने में मदद (Help fix the wives)

अगर बिवाइयाँ हो गयी हो तो करोंदो के बीज निकाले और उसे तेल में अच्छे से पकाकर बिवाइयो पर लगाए, आपको जल्दी ही लाभ नजर आएगा।

  • आयरन की कमी दूर करने में मदद (Help to overcome iron deficiency)

जिनके अन्दर खून की कमी होती है उनके लिए करोंदो का सेवन अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने मे मदद करता है।

  • जूएं से छुटकारा (Get rid of lice)

जिनके सिर में जुएँ हो उन्हें करोंदे का पत्तो को पीसकर बालो की जडो पर लगाना चाहिए, फायदा होगा।

  • मिर्गी में लाभप्रद (Beneficial in epilepsy)

जिनको मिर्गी की शिकायत हो उन्हें दही में 5 ग्राम करोंदे के पत्ते मिलाकर, पीसकर खाने से आराम आता है।

  • पित्त और अरुचि जैसे विकार में लाभदायक (Beneficial in disorders like bile and anorexia)

जिन्हें पित्त और अरुचि की शिकायत है उन्हें पके हुए करोंदे खाने चाहिए, लाभ होगा।

पेट को स्वस्थ बनाए रखे

how to eat cranberries

रिसर्च के अनुसार करोंदे में पिगमेंट नामक तत्व होता है जो बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। इसलिए करोंदे के सेवन से आंतो की कोशिकाएं ठीक हो जाती है और व्यक्ति पेट के अल्सर जैसी परेशानी से बचा रहता है।

  • किडनी के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक (Beneficial for kidney health)

यूटीआई का समय पर इलाज न होने पर किडनी को नुक्सान पहुंच सकता है। ऐसे में अगर करोंदे का सेवन किया जाए किडनी को नुक्सान पहुंचने से रोका जा सकता है।

  • प्रेग्नेंसी में हो सकने वाले संक्रमण से बचाव (Prevention of infection in pregnancy)

करोंदे में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गर्भवती महिला को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचा सकता है, परन्तु ध्यान रहे इसका ज्यादा सेवन न करे और इसके सेवन से पहले महिला अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले।

  • सर्पदंश होने पर इसका इस्तेमाल फायदेमंद (Useful in case of snakebite)

जिसे सांप ने काट लिया हो उसे करोंदो के तने को पानी में अच्छे से उबालकर, छानकर पिला दे, जहर का असर कुछ हद तक कम हो जाएगा।

  • हड्डियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Bones)

करोंदो में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाई जाती है। जिनकी हड्डियों कमजोर हो उन्हें करोंदे या उसके जूस का सेवन करना चाहिए। रिसर्च के अनुसार कुछ कंपनी अपने जूस में कैल्शियम की मात्रा बढाने के लिए करोंदे के जूस का इस्तेमाल करती है।

  • बढती उम्र के साथ होने वाली परेशानियो को दूर करने में मदद

व्यक्ति को बढती उम्र के साथ हो रही परशानियाँ जैसे बार बार भूल जाना, झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर व्यक्ति करोंदे का सेवन करे तो इस कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसकी वजह है करोंदो में मौजूद एंटीओक्सिडेंट और फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स।

  • फेफड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में फायदेमंद

इन्फ्लुएंजा वायरस की वजह से फेफड़ो में सूजन आ जाता है। अगर करोंदे का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामैट्री गुण वायरस को कोशिकाओं के संपर्क में आने नही देता और इससे फेफड़ो में संकरण बढने से रुक जाता है।

अब आप Benefits of Cranberry के बारे में जान गए है, उम्मीद है आप करोंदो का सेवन करना जरुर शुरू करेंगे।

अगर आप इनके कुछ और फायदों के बारे में जानते है तो हमे कमेंट करके जरुर बताए।